अध्यात्म/सेहत

Page 07  सोमवार 23 मार्च 2020 – इंदौर चैत्र नवरात्रि


चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त, महत्व और मंत्र


      25 मार्च 2020 दिन बुधवार को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र माह की नवरात्रि भी शुरू हो जाएगीइसी दिन से नव संवत 2077 शुरू हो रहा है। इस दौरान वसंत ऋतु होने के कारण इसे वासंती नवरात्र' भी कहा जाता है। सालभर में 2 गुप्त और 2 प्राकट्य नवरात्र होते हैं। इन्हीं 2 प्राकट्य नवरात्रों में से पहली और प्रमुख नवरात्रि चैत्र माह में आती है, जो कि इस बार 25 मार्च से 2 अप्रैल 2020 तक रहेगीइस बार कोई भी तिथि क्षय नहीं होगी जिससे नवरात्रि पूरे 9 दिनों की रहेगी। वैसे तो चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का आरंभ 24 मार्च 2020 को दिन में 2.58 पर ही हो रहा है लेकिन उदया तिथि 25 मार्च से ही मिलेगी। चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 24 मार्च दोपहर 2.58 बजे से शुरू होकर 25 मार्च शाम 5.26 बजे तक रहेगी I


चैत्र नवरात्र का महत्व - मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दर्गा का प्राकट्य हआ था और मां दर्गा के कहने पर ही ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होता है। इसके अलावा भगवान विष्ण के 7वें अवतार भगवान राम का जन्म भी चैत्र नवरात्रि में ही हुआ था।


नवरात्र भारतवर्ष में हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इस दौरान मां के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। वैसे तो 1 वर्ष में चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ के महीनों में कुल मिलाकर 4 बार नवरात्र आते हैं लेकिन चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक पड़ने वाले नवरात्र काफी लोकप्रिय हैं। बसंत ऋतु में होने के कारण चैत्र नवरात्र को 'वासंती नवरात्र' तो शरद ऋतु में आने वाले आश्विन मास के नवरात्र को 'शारदीय नवरात्र' भी कहा जाता है। चैत्र और आश्विन नवरात्र में आश्विन नवरात्र को 'महानवरात्र' कहा जाता है। इसका एक कारण यह भी है कि ये नवरात्र दशह नवरात्र को खोला जाता है। नवरात्र के 9 दिनो में मा के अलग-अलग रूपों की पूजा को शक्ति की पूजा के रूप में भी देखा जाता है। 


चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार अपना शुभ मंत्र के करें जाप


चैत्र नवरात्रि में जानिए आपका राशि मंत्र कौन सा हैइस मंत्र से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यश, कीर्ति, पराक्रम, सौभाग्य और आरोग्य का आशीष मिलता है। अपनी राशि का मंत्र चुनें और 9 दिन नियमित जप करें।


मेष : ॐ महायोगायै नमः


वृषभ : ॐ कारक्यै नमः


मिथुन : ॐ घोराये नमः


कर्क : ॐ हस्त्नीयै नमः


सिंह : ॐ त्रिपुरांतकायै नमः


कन्या : ॐ विश्वरूपायै नमः


तुला : ॐ रोद्रवेतायै नमः


वृश्चिक : ॐ ऊर्ध्वकेश्यै नमः


धनु : ॐ गजाननाय नमः


मकर : ॐ सिंहमुख्यै नमः


कुंभ : ॐ विषभौजीन्यै नमः


मीन : ॐ लम्बोष्ठयै नमः


तुलसी के पांच आश्चर्यजनक फायदे


तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल केवल पूजन सामग्री के तौर पर ही नहीं किया जाता। आयुर्वेद के अनुसार तुलसी के पत्तों में आश्चर्यजनक गुण होते है, जो सेहत की दृष्टि से बेहद फायदेमंद होते है। आइए, जानते हैं उन्हीं के बारे में -


   1. तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट होते है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं।


     2. यदि आपको सर्दी व फिर हल्का बुखार हो गया हो तो आप मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते को पानी में अच्छी तरह से पकाकर काढ़ा बना ले और फिर इसे पी लेआप चाहें तो इस घोल को सुखाकर इसकी गोलियां बनाकर भी खा सकते हैंइससे आपको सर्दी व हल्के बुखार में फायदा होगा।


     3. जिन लोगों को सांस की दुर्गंध की समस्या होती है उन्हें रोजाना सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को मुंह में रखना चाहिए, ऐसा करने से सांस की दुर्गंध धीरे-धीरे कम होने लगेगी।


     4. यदि आपको कहीं चोट लग जाए तो आप तुलसी के पत्तों को फिटकरी के साथ मिलाकर, अपने घाव पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से चोट व घाव जल्दी ठीक होने में मदद मिलेगी।


     5. यदि आपको दस्त हो गए हैं तो तुलसी के पत्तों को जीरे के साथ मिलाएं और पीस लें। अब इस मिश्रण को दिनभर में 3-4 बार चाटते रहें। ऐसा करने से आपको दस्त बंद होने में फायदा मिलेगा I


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें


शरीर को स्वस्थ रखने कई बार पेट साफ होने पर भी शरीर अंदर से पूरी तरह से साफ नहीं होता है। ऐसे में शरीर के अंदर जमे विषैले पदार्थों को यदि बाहर नहीं निकाला गया तो वह कई बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। इसलिए जरूरी हैं उन चीजों के बारे में जानना जो शरीर को अंदर से साफ करने का काम करती हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 4 चीजें जिन्हें खाने से शरीर अंदर से साफ यानि की डिटॉक्सिफाई हो जाता है


       1 ब्रोकली और फूलगोभी : - इन दोनों ही सब्जियों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और फाइबर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत सहायक होता है। इन्हें किसी भी रूप में खाना शरीर के लिए फायदेमंद होगा साथ ही इन्हें खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होगी।


       2 नारियल पानी :- नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को निकाल कर बॉडी सिस्टम को साफ कर देते हैं।


       3 चुकंदर : - चुकंदर को सलाद या जूस के रूप में लेने से भी शरीर की अंदरूनी सफाई होने में मदद मिलेती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में भी मदद करता है।


साप्ताहिक राशीफल


मेष - व्यावसायिक सफलता प्राप्ति के लिए सप्ताह अनुकूल बना रहेगा। जोखिम मोल लेने की आपकी क्षमता आपके आलोचकों को भी प्रभाकित कर देती है। महत्कपूर्ण लोगों को प्रभाकित एकं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे।जोड़ों के दर्द से परेशान रहने की संभाकना बनी रहेगी। धन संबंधी लेन देन के दौरान सतर्क रहें। लंबे समय से प्रेम संबंध में जो दूरियां बनी हुई थीं, के ख़त्म होंगी।


कृषभ- इंजीनियरों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। माता पिता से मतभेद हो सकते हैं। पारिकारिक तनाक के कारण अपने मकसद से भटकें नहींयाद रखें, बुरा समय हमें बहुत कुछ सिखा जाता है। परिस्थितियां उतनी बुरी नहीं जितनी प्रतीत हो रही हैं। मज़बूत आर्थिक स्थिति के चलते सुख साधनों से ओत प्रोत जीवन जिएंगे I


मिथुन- प्रेम संबंध किकाद पैदा करने काली बातों से तौबा करें। ये बातें आपकी खुशियों पर आग लगा देंगी और बाद में स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा। महत्काकांक्षाओं की पूर्ति का समय है। सूझबूझ से योजना बना क उनपर अमल करने पर मनचाही सफलता प्राप्त करना संभव है।


कर्क- आप संसाधन संपन्न क उपायकुशल रहेंगे। अपने इन गुणों के कारण अपने मकसद में कामयाबी हासिल करने में मुश्किल नहीं होगी। पारिवारिक परिस्थितियां तनाकपूर्ण बनी रह सकती हैं। ज़रूरत है कि आप परिजनो का भरोसा जीतें, उनके साथ बात करें, उनके साथ मिलकर काम करें और मजबूत भविष्य की नींव रखें।


सिंह- प्रोपर्टी संबंधित कारोबार में पैसा लगाना शुभ रहेगा। आपको लुभावने ऑफर मिल सकते हैं जिन्हें मना करना आपके कश में नहीं होगा। आपके लिए सलाह है कि बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना आपके लिए श्रेयकर रहेगा। आप चाहे छात्र हों या व्यवसाई सफलता आपके कदम चूमेगी।


कन्या- बढ़ते वजन से परेशान रहेंगे। वजन काबू करने के लिए मसालेदार व मांसाहारी भोजन से परहेज़ करेंगे। कार्यक्षेत्र क सहकर्मियों के प्रति आपकी राय में बदलाव हो रहा है। आप बेहतर तालमेल के लिए तैयार हैं। ये बदलाव व्यवसाय संबंधित सकारात्मक बदलाव साबित होगा।


तुला- ख़ास प्रोफेशनल एसाइनमेंट के कारण लाइमलाइट में आ सकते हैंजिन जातकों को नई नौकरी की तलाश है, उनके लिए सप्ताह निराशाजनक रह सकता है। इस मामले में सितारे साथ दें, इसके लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। एकतरफे प्यार के चक्कर में फंसकर अपना समय क ऊर्जा बर्बाद ना करें।


वृश्चिक- जो जातक नौकरी बदलने का किचार बना रहे हैं, उन्हें जल्दबाज़ी मेंफैसले नहीं लेने हैं। योजनाबद्ध होकर चलना ही समय की मांग है ताकि लेने की देने ना पड़ें। लंबे समय से जिस खबर का इंतज़ार कर रहे थे कह खबर इस दौरान मिल जाएगी। ये खुशखबरी होगी और पूरे परिकार में खुशी की लहर दौड़ पड़ेगी।


धनु- ये सप्ताह प्यार का तोहफा जीकन में लाएगा। आपका लक प्रपोज़ल स्कीकार हो सकता है या फिर कोई आपके पास लव प्रपोजल भेज सकता है। इस दौरान एलर्जी की शिकायत हो सकती है। ऐसी चीज़ों के प्रयोग से परहेज़ करें जिनके कारण आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सिर्फ मंसूबे धारण करने मात्र से बात नहीं बनेगी I


मकर- कर्तमान नौकरी में तनाव की स्थिति बने रहने के कारण नौकरी बदल सकते हैं। ये बदलाव सकारात्मक रहेगा क तनावमुक्त करेगा। हालांकि नई जगह पर खुद को स्थापित करने में आपको जीजान लगानी पड़ सकती है। मेहनत के बल पर सफलता की सीढियां चढ़ना मुमकिन है।


कुंभ- भाग्य आपका साथ देगा और महत्काकांक्षी परियोजनाएं गति पकड़ सकती है। अचानक सफलता मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे। घर में आपसी तालमेल बना रहेगा, आपसी समझ क प्यार बढ़ेगा। संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है ताकि जीवन सुचारू रूप से चलता रहे।


मीन- विदेश यात्रा से पहले तैयारी अच्छी तरह कर लें ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत ना हो। जीवनसाथी की भावनाओं को ना समझने के कारण संबंध कमज़ोर पड़ सकता है। अपना प्यार क सहयोग दिखाने में कोई कमी I